फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मदरसे के शिक्षक पर कसा शिकंजा, अब होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर के मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म पीरखांपुर में फर्जी अभिलेख से 30 साल तक नौकरी करने वाले सहायक अध्यापक रज्जब अली पर शिकंजा कस गया है। बर्खास्तगी के बाद अब वेतन वसूली की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने प्रबंधक को पत्र लिखकर विधिक कार्रवाई के साथ वेतन वसूली के निर्देश दिए। जिले में सात वित्तपोषित मदरसे संचालित होते हैं। इनमें दो से ढाई हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पूर्व में मदरसों में शिक्षक से लेकर कर्मचारियों तक की नियुक्तियां ऑफलाइन की गईं थीं। इसमें मदरसों के प्रबंधकों ने जमकर मनमानी की।
बिना अभिलेखों के सत्यापन के ही उनकी नियुक्ति कर दी गई। विभागीय तालमेल से सभी को हर महीने हजारों रुपये वेतन भी जारी होता रहा। शिकायतों के बाद जांच शुरू हुई तो कमियां सामने आईं।
विज्ञापन

भदोही के मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म पीरखांपुर के शिक्षक रज्जब अली की फर्जी नियुक्ति के बाद गत दिनों मदरसा बोर्ड की निरीक्षक अंजना सिरोही ने बर्खास्त कर दिया था। इस दौरान 1995 से लेकर 2023 तक करीब 28 साल तक शिक्षक ने वेतन संग अन्य सरकारी सुविधाएं प्राप्त कीं।
अब वेतन वसूली के लिए अल्प्संख्यक कल्याण विभाग ने प्रबंधक को पत्र लिखा है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि 28 साल तक लिए गए वेतन का पूरा आगणन तैयार कराया जा रहा है। प्रबंधक से वेतन वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें