फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में जबरन बिठाई बरात, अफसरों तक पहुंची बात

विज्ञापन
अभोली के गुआली प्राथमिक स्कूल में फैली गंदगी साफ करते शिक्षक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यमिक प्राथमिक स्कूल गुआली में मंगलवार की शाम बरात बैठाने को लेकर शिक्षक और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। हेडमास्टर भग्गूराम का आरोप है कि ग्रामीणों ने जबर्दस्ती चाभी लेकर स्कूल में बरात को बिठाया और सुबह साफ-सफाई भी नहीं की गई। जिससे स्कूल परिसर दोना-पत्तल से पट गया। शिक्षकों ने झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक भग्गूराम ने कहा कि ग्रामीणों को शासनादेश का हवाला देेते हुए बरात न बिठाने का आग्रह किया लेकिन वह नहीं माने। अभद्रता करने के साथ ही स्कूल के मुख्य गेट की चाभी छीन लिए। बरातियों के आवभगत में लगाए गए स्टालों के दोना पत्तल विद्यालय परिसर में फेंक दिया गया। जिसको ग्राम प्रधान की ओर से साफ नहीं कराया गया। इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई है। ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि ऊपर से कोई परमिशन नहीं लिया गया था। शिक्षक ज्ञानेंद्र से बात की गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें