फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंयती पर बापू-शास्त्री को किया नमन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में गांधी जयंती पर विचार व्यक्त करते एसपी रामबदन सिंह। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिले में सादगी पूर्वक मनाई गई। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और देश की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि वे समय निकालकर सामाजिक कार्य, दीन दुखियों की सेवा करें। यही इन महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता दूसरों के लिए काम करने में है। सभी धर्म यही शिक्षा देते है। दोनों महापुरुषों ने आजादी की लड़ाई लड़ते हुए सामाजिक कार्यों में रुचि लिया और अंत्योदय, गरीबों का उत्थान, स्वच्छता, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लड़ते रहे।
डीएम ने कहा कि अब समय का आ गया है कि हम जाति, धर्म, वर्ग से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए कार्य करें। पुलिस लाइन में एसपी रामबदन सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। इसी तरह ज्ञानपुर तहसील, डीआईओएस कार्यालय, बीएसए कार्यालय, विकास भवन समेत अन्य सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें