सुरियावां कोतवाली क्षेत्र वारी गांव निवासी एक किशोर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। क्रिकेट खेलते समय यह घटना हुई।
वारी गांव निवासी संतोष यादव का 12 वर्षीय आयुष यादव कक्षा सात का छात्र था। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोरहा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ने गया था। वहीं से वह स्कूल चला गया। स्कूल में वह दोपहर वह साथियों के साथ क्रिकेट खेलने लगा। इस बीच अचानक उसका सिर चकराने लगा और मैदान पर ही अचेत हो गया।
साथ खेल रहे बच्चों ने शिक्षकों को सूचना दी। शिक्षकों ने उसे तुरंत चिकित्सकों को दिखाया और हालत गंभीर होने पर भदोही स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अरविंद गुप्ता ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।