फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बैजनाथ की टीम ने जीता डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
देवढ़ी गांव में डीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता बैजनाथ की टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अति
विज्ञापन
जमानिया क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी में मंगलवार की शाम आयोजित डीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। फाइनल में बैजनाथ की टीम ने प्रहलादपुर को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रहलादपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैजनाथ की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट शेष रहते 142 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नूरी के प्रधान मनीष सिंह, जलालपुर के संजय सिंह, देवढ़ी के प्रधान संजय सिंह तथा भाजपा नेता अमित सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन हिंदुस्तान स्पोर्टिंग क्लब, देवढ़ी की ओर से किया गया। इस दौरान कमलेश तिवारी, आकाश सिंह, राम खरवार, मनीष खरवार, गोलू, भानु सिंह, अखिलेश सिंह, विनय सिंह, मनजीत सिंह, दीपक सिंह, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें