फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पति को किशोरी के साथ देख पत्नी का पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। एक किशोरी के साथ तीन बच्चों के पिता को गोपीगंज आजाद नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़ लिया गया। पड़ोसी से जानकारी मिलने पर आरोपी की पत्नी मौके पर पहुंची। फिर पति और पत्नी के बीच सड़क पर ही जमकर कहासुनी हुई। सूचना पर पुलिस तीनों को थाने ले गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली के कांशीराम आवास निवासी एक युवक चार दिन से घर से लापता था। बुधवार को उसके पड़ोसी ने उसे एक किशोरी के साथ गोपीगंज में देखा। उसने इसकी सूचना युवक की पत्नी को दी। कुछ ही देर में पत्नी मौके पर पहुंच गई। पति को किशोरी के साथ देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद पति-पत्नी के बीच सड़क पर जमकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग पर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। किसी ने पीआरवी को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक, उसकी पत्नी तथा किशोरी को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। पूछताछ चल रही है। किशोरी के माता-पिता को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें