कृष्णमोहन गैंग आदि ने पैरवी नहीं करने की धमकी दी। जब नहीं मानी तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उसके बाद वह खुद मुकदमों की पैरवी शुरू की। उन्हें भी धमकाया गया। न मानने पर दो सितंबर 2021 को उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। जिस प्रकरण से उनका कोई लेनादेना नहीं है, उसमें साजिश के तहत केस दर्ज किया गया।
रीमा पांडेय ने आऱोप लगाया कि चुनाव से पूर्व एसटीएफ को जांच सौंपना, विधायक के सहयोगियों और उन पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। उनके पिता विधायक विजय मिश्र चुनाव न लड़ सके, जिसको लेकर यह कुचक्र रचा जा रहा है। जिले की जनता सब देख रही है। उन्होंने डीजीपी से निष्पक्ष विवेचना की मांग की।