फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badohi News:ई-वेइंग मशीन का सर्वर धीमा, राशन वितरण में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की दुकानों पर ई-वेइंग मशीन से राशन वितरण में सर्वर अड़ंगा बन रहा है। 13 से 29 अप्रैल तक चलने वाले निशुल्क राशन वितरण में सर्वर की दिक्कत से अब तक 50 फीसदी कार्डधारकों को राशन नहीं मिल सका है। ऐसे में पांच दिनों में डेढ़ लाख कार्डधारकों तक राशन पहुंचाना कोटेदारों के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

ई-वेइंग का सर्वर कमजोर होने से काफी देर तक इंतजार करने के बाद कार्डधारक भी लौट जा रहे हैं। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में कुल 724 कोटे की दुकानें हैं। जहां 38 हजार अंत्योेदय कार्डधारक और दो लाख 50 हजार से अधिक पात्र गृहस्थी कार्डधारक प्रति महीने शासन से मिलने वाली नि:शुल्क राशन सुविधा का लाभ लेते हैं। राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए ई-वेइंग मशीन से वितरण की शुरूआत की गई है, लेकिन सर्वर की दिक्कत एवं तकनीकी खराबी के कारण अक्सर कोटेदारों के साथ ही कार्डधारकों को परेशानी उठानी पड़ती है। घर से राशन लेने जाने वाली महिलाओं को सर्वर धीमा होने पर वापस लौटना पड़ जाता है। आलम यह है कि तीन लाख कार्डधारकों में मात्र डेढ़ लाख को ही नि:शुल्क राशन का लाभ मिल सका है। कोटेदारों ने बताया कि पूर्व में मैनुअल व्यवस्था थी तो एक घंटे में कम से कम 100 लोगों को राशन वितरित कर लिया जाता था। उसके बाद थंब इंप्रेशन मशीन से वितरण शुरू हुआ तो 70 से 80 कार्ड धारकों को वितरण हो जाता था, लेकिन ई-वेइंग मशीन से एक घंटे में 20 से 25 कार्ड धारकों को ही खाद्यान्न वितरण हो पा रहा है। इसके पीछे इंटरनेट सेवा बाधित होना कारण है। कई लोग काफी देर तक इंतजार करने के बाद अगले दिन आने की बात कहकर चले भी गए। इस नई व्यवस्था से कोटेदार के साथ-साथ कार्ड धारकों को भी बहुत परेशानी हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि सर्वर की दिक्कत कुछ समय के लिए होती है। कहीं से राशन न वितरित होने की शिकायत नहीं मिली है। 29 अप्रैल तक सभी कार्डधारकों को राशन मिल जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें