फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badohi News:430 कर्मियों का 12 दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की खराब प्रगति पर सीएमओ डॉ. एसके चक ने सख्त रूख अपनाया है। अभियान में लापरवाही बरतने वाले 430 स्वास्थ्यकमियों के 12 दिन का वेतन रोक दिया गया है। सीएमओ ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी विशाल सिंह की समीक्षा बैठक में खराब रिपोर्ट मिलने पर की।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आशा संगिनी, पर्यवेक्षक, एएनएम, सीएचओ, चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आदि की जिम्मेदारी तय है। बीते दिनों जिलाधिकारी ने अभियान में लापरवाही न बरते जाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी आशाओं समेत स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया गया। आशाकर्मियों को घरों में जाकर संदेश देना था, लेकिन शासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक संदेश देने के मामले में जिले का सूबे में 53वां स्थान आया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद सीएमओ डॉ. एसके चक ने 72 आशा कार्यकर्ताओं, 30 पर्यवेक्षक, 206 एएनएम, 110 सीएचओ, 6 चिकित्सा अधीक्षक और 6 अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का 12 दिन का वेतन रोक दिया। चेताया कि अगर कार्य में लापरवाही बरती गई तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें