फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की आंख में मिर्च झोंक कैदी फरार, पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीजेएम कोर्ट से पेशी के बाद वापस लौट रहा बंदी शुक्रवार को सिपाही की आंख में लाल मिर्च पावडर झोंक कर फरार हो गया। इसके बाद खलबली मच गई। बौखलाए सिपाही ने उसका पीछा कर तकरीबन एक घंटे बाद बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बंदी भले ही पकड़ लिया गया हो, लेकिन इस घटना ने पुलिस और जिला जेल की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के ईसीपुर गांव निवासी प्रदीप मौर्या बैंक से लोन लेकर जालसाजी करने के आरोप में दो वर्ष से जिला जेल में निरुद्ध है। शुक्रवार को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस लाइन का सिपाही राम भरोसे बघेल उसे पेशी के लिए कोर्ट लेकर गया था। पेशी से लौटते समय सीजेएम कोर्ट से निकलने के बाद बंदी ने अपनी जेब से लाल मिर्च पावडर निकाल कर सिपाही की आंख में फेंक दिया और इस मौके का फायदा उठा कर भाग निकला। इसके बाद खलबली मच गई। बंदी के फरार होते ही पुलिसकर्मी के हाथ-पांव फूल गए। दौड़ कर चेहरा धोने के बाद वह फरार बंदी के पीछे भागा। लंबी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने उसे बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे पकड़ा। पुलिस उसे सीजेएम कोर्ट पुलिस चौकी लेकर पहुंची और तलाशी ली गई तो उसकी जेब से लाल मिर्च पावडर निकला। क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय कुमार सिंह सिपाहियों के साथ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें