फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हुए 97 जोड़े- संशोधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही/गोपीगंज/औराई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को औराई, भदोही और ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में अग्नि को साक्षी मान कर 97 जोड़े एक दूजे के साथ रहने की कसमें खाई। वैदिक रीति रिवाज से शादी संपन्न होने पर सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप सामान दिया गया। अधिकारी से लेकर विधायक शादी के साक्षी बने और वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन

गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, ज्ञानपुर विकास खंड परिसर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 42 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। जिसमें दो मुस्लिम और 40 हिंदू जोड़े शामिल रहे। डीघ से 15 और ज्ञानपुर के 27 जोड़ों की शादी और निकाह रीति रिवाज संग हुआ। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने सभी वर वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार की अहम योजना है। इससे कोई भी गरीब की बेटी बिन ब्याही नहीं रहेगी। इस दौरान सभी जोड़ों को शासन से मिलने वाले उपहार को भी दिया गया। मौके पर सुरेंद्र मौर्य, मीना श्रीवास्तव, रमेश सिंह, शिव भगवान द्विवेदी आदि रहे। औराई ब्लॉक परिसर में सोमवार को सुबह से ही लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर होते-होते पूरा परिसर शादी के लिए आए जोड़ो, उनके अभिभावकों, अधिकारियों और नेताओं से भर गया। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर की मौजूदगी में आचार्यों ने वैदिक रीति रिवाज से सभी की शादी कराई। मंत्रोचार के बीच वर-वधू एक दूसरे को माला पहना कर साथ रहने की कसमें खाई। उपहार स्वरूप शासन की ओर से मोबाइल, चांदी की पायल, बिछिया ,बर्तन, साड़ी, घड़ी समेत अन्य उपहार दिये गए। विवाह संपन्न होने के बाद प्रीति भोज का आयोजन किया गया। मौके पर खंड विकास अधिकारी श्याम जी, एडीओ पंचायत सुरेश तिवारी, प्रदीप सुमन, सर्वेश शुक्ला सिकंदर, एसके सिंह, राजेंद्र दुबे,चुन्नू दुबे, अश्वनी मिश्रा आदि रहे। समारोह में 12 जोड़े अभोली, 20 जोड़े औराई, दो जोड़े खमरिया नगर पंचायत से शामिल हुए। भदोही ब्लॉक परिसर में कुल 21 जोड़ों की शादी वैदिक रीति रिवाज से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें