केदारपुर में बी-पैक्स लिमिटेड के शुभारंभ में खडें किसान। स्रोत संगठन
कौलापुर। डीघ ब्लॉक के केदारपुर गांव में बी-पैक्स समिति का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इससे आसपास के कई गांव के लोगों को डीएपी और यूरिया के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
एआर कोआपरेटिव राम प्रकाश और सूर्यभानपुर सहकारी समिति के अध्यक्ष इन्द्र कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।
एआर ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें खेती से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि खाद और बीज की कोई कमी नहीं है। सरकारी योजनाओं में किसानों को सब्सिडी का लाभ भी दिया जा रहा है।
किसानों से उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों का सीमित उपयोग करने और आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ नैनो डीएपी और एनपीके उर्वरकों के प्रयोग की अपील की।
कहा कि अब तक क्षेत्र के किसानों को खाद और बीज के लिए गोपीगंज, जंगीगंज, तिलंगा और सूर्यभानपुर जाना पड़ता था।
केदारपुर में समिति खुलने से बैरीबीसा और इब्राहिमपुर न्याय पंचायत सहित कई गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर राजेश सिंह,बऊ शुक्ला, प्रमोद सिंह, घनश्याम सिंह, राजकुमार सिंह, राज प्रताप आदि रहे।