फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाले पर अवैध निर्माण हटाने की मांग, ईओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने शुक्रवार को भदोही के अधिशासी अधिकारी डीएस वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बताया जमुनीपुर कॉलोनी से अहमदपुर और फुलवरिया होते हुए मोरवा नदी में मिलने वाले नाले पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया गया है, जिसे हटवाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ काॅलीन कंपनियों द्वारा नाले पर अवैध रूप से निर्माण कर उसका प्राकृतिक प्रवाह बाधित किया जा रहा है। इससे नाले की नियमित सफाई नहीं हो रही है। बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो किसानों के हित में पार्टी धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें