फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टाईब्रेकर में आजमगढ़ ने संत कबीरनगर को हराया

विज्ञापन
वीएनजीआईसी में जीत के लिए पसीना बहाते ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच कल्लीपुर (वाराणसी) और सुआट्स (प्रयागराज) के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें कल्लीपुर ने 2-0 से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। कल्लीपुर की ओर से पहला गोल राहुल और दूसरा गोल राजेंद्र पटेल ने किया। दूसरा मुकाबला रोमांचक रहा। आजमगढ़ की मुबारकपुर और संत कबीरनगर की टीम तय समय तक एक भी गोल नहीं कर सकी।
टाईब्रेकर में मुबारकपुर की टीम ने 8-0 से जीत दर्ज किया। इससे पहले मुख्य अतिथि रविंद्र श्रीवास्तव और सुभाष मालवीय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर स्वतंत्र बिंद, जमील अहमद, विजय बिंद, फहीम अंसारी, दिलवर, हसनैन, सरवर अली, प्रमोद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें