79 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेलने वाले 12 वर्षीय प्रियांशु बिंद। स्रोत आयोजक
क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में शनिवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब व ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी ज्ञानपुर के टीम बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने ज्ञानपुर को 148 रनों से हरा दिया।
आजाद स्पोर्ट्स के 12 वर्षीय बल्लेबाज प्रियांशु ने 79 गेंद पर ताबड़तोड़ 148 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान आकाश उपाध्याय ने 50 रन, विजय कुमार ने नाबाद 16 रनों का योगदान किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम में निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 275 बनाए।
ज्ञानपुर की तरफ से गेंदबाज शिवम व आयुष को एक-एक विकेट मिले। जवाब में उतरी ज्ञानपुर की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन हीं बना सकी। इसमें संतलाल ने 28 रन व आनंद ने 18 रन का अंशदान दिया।
आजाद स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज प्रांजल, शिवम मिश्रा,कृष्णा यादव व विजय ने 2-2 विकेट, जितेंद्र ने एक विकेट लिए। संवाद