फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई ब्लाक में 67.25 फीसदी मतदान

Wed, 02 Dec 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 चिंतामणिपुर गांव में बैलेट बाक्स में पानी डालने का प्रयास करते समय प्रधान पद के एक प्रत्याशी का भाई लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा को लेकर, एसपी समेत अन्य अफसरों की टीम भी मतदान केंद्रों पर चक्रमण करती रही।
विज्ञापन



मंगलवार को औराई ब्लाक के 137 मतदान केंद्रों के 408 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। बूथ खुलते ही मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बूथों पर महिलाओं, युवाओं की लंबी लाइन देखी गई।

सुबह 11 बजे तक बूथों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन बाद में मतदाताओं की संख्या छिटपुट ही रह गई। संवेदनशील और अति संवेदशील केंद्रों के अलावा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन


 पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहे। दोपहर बाद तीन बजे के आसपास प्राथमिक विद्यालय चिंतामणिपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी अमरेश पांडेय के भाई रुद्र प्रताप पांडेय ने ग्राम पंचायत सदस्य के बैलेट बाक्स में पानी डालने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि वह अपने कपड़े के अंदर प्लास्टिक की थैली में पानी भरकर लाया और बैलेट बाक्स में डालने का प्रयास करने लगा। यह देख वहां तैनात मतदानकर्मियों ने उसे दूर हटाकर ऐसा करने से रोक दिया। इसी बीच मौका पाकर वह फरार हो गया।

इस मामले की खबर लगते ही डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी अनिल कुमार राय और सीओ औराई एके राय भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि बैलेट बाक्स में पानी नहीं जा पाया था। इसके बाद उसी बैलेट बाक्स में मतदान शुरू करा दिया गया।

औराई थानेदार सत्येंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में प्रत्याशी और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रत्याशी अमरेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शाम 4.30 बजे तक हुए मतदान में 408 बूथों पर 67.25 फीसदी मत पड़े। मतदान के बाद औराई ब्लाक के 2415 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हो गई। ब्लाक में 125 ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के 1591 पद के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें