वाराणसी-जंघई रेलखंड के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाने के बाद इस पर इलेक्ट्रिक इंजनों के संचालन के लिए सोमवार को आयुक्त रेलवे सुरक्षा, एसके पाठक ने इलाहाबाद से लेकर लोहता तक नवनिर्मित विद्युतीकरण् कार्य की जांच की।
उनकी हरी झंडी मिलने के बाद रूट पर इलेक्ट्रिक इंजनों का संचालन होने लगेगा। उनके साथ उत्तर रेलवे लखनऊ के डीआरएम एके लोहाटी व पूरी विद्युत टीम मौजूद थी।
शाम लगभग 6.05 बजे विशेष रेलगाड़ी से आयुक्त रेलवे सुरक्षा भदोही स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पावर हाऊस का अवलोकन किया। स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की।
लगभग 40 मिनट तक यहां रुके और विद्युतिकरण पर चर्चा करने के बाद यहां से परसीपुर की ओर रवाना हो गए। उन्होंने परसीपुर, कपसेठी, सेवापूरी, चौखंडी, और लोहरा स्टेशनों पर रुक कर बिजली से ट्रेने चलाने के बारे में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस रेल खंड पर कब से विद्युत ट्रेनें दौड़ेंगी के बावत उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया। हालांकि कहा कि अब इसमें देरी नहीं है। बताया कि दौड़ाए गए विद्युत तारों में विद्युत प्रवाह दौड़ा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि भदोही इलाबाद रेल रूट को बिजली से संचालित करने का प्रस्ताव वर्ष 2008-09 के रेल बजट में प्रस्तावित किया गया था। दौरे में डीआरएम उत्तर रेलवे के अलावा विद्युत की दर्जनों अधिकारियों की टीम साथ थी।