फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर आटो सवार पांच जख्मी

Thu, 09 Apr 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 इससे उसमें सवार चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन



उचेठा गांव निवासी कमला सिंह के यहां बृहस्पतिवार को तेरहवीं है। बुधवार को कमला सिंह बढ़ौना निवासी आटो चालक कालधारी गौतम को बुलाकर सब्जी खरीदने के लिए कछवां मंडी गया। वहां से सब्जी खरीदकर लौट रहा था।

उगापुर बाजार में उत्तरी पटरी पर खड़े एक ट्रक के बगल से निकलने लगा तो उसी दौरान भदोही की ओर से एक ट्रक आ गया। उससे बचने के लिए पीछे मुड़ा तो मिर्जापुर की ओर से एक ट्रक आ गया। इस दौरान दोनों ट्रकों के मध्य में फंसने से आटो में दोनाें ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे मिथिलेश (40),कन्हैया (70), प्रदीप सिंह (45) घायल हो गए। उसी दौरान उक्त मार्ग से गुजर रहे केएनपीजी के छात्रनेता अखिलेश प्रकाश पाल ने औराई थानाध्यक्ष को इस घटना की खबर दी।

सूचना मिलने के बाद एसओ विवेक उपाध्याय  एंबुलेंस के साथ वहां पहुंचे। सभी घायलों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया । इस दौरान चालक, खलासी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें