फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के तिऊरी गांव के पास रविवार की देर शाम हाइवे के दक्षिणी लेन पर आटो और बाइक की टक्कर में लक्ष्मणपट्टी गांव के प्रधान राजेश गौतम के बेटे अखिलेश कुमार गौतम (20) की मौत हो गई। रिश्तेदार को वाराणसी छोड़कर लौटते समय युवक हादसे का शिकार हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मणपट्टी निवासी अखिलेश कुमार गौतम रविवार को अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने वाराणसी गया था। वहां से बाइक से लौट रहा था। तिऊरी के समीप सामने से आ रही आटो से टक्कर होने पर बाइक समेत डिवाइडर से भिड़ गया। सिर में अधिक चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में शव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। तीन बहन और दो भाइयों में अखिलेश सबसे बड़ा था। माता शैल कुमारी, पिता राजेश गौतम और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक अखिलेश काफी सरल स्वभाव का लड़का था। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें