फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांवड़िया लेन पर दो बाइक की टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
मृतक मोनू कांवड़िया। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार की सुबह गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर कांवड़ियां लेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार एक कांवड़ियां मोनू की मौत हो गई। वहीं तीन कांवड़ियां घायल हाे गए। मोनू प्रयागराज से जल लेकर काशी विश्वनाथ चढ़ाने जा रहा था। कौशांबी जिले के चरवा, चील सैयद सरावा निवासी मोनू (35) अपने दोस्त अमित सिंह (35) भगवतपुर, बमरौली, प्रयागराज के साथ बाइक पर बैठक काशी विश्वनाथ जल चढ़ाने जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर आजादनग, झूंसी निवासी शिशुपाल सिंह (22) अपने दोस्त मिथिलेश (18) निवासी गौहनिया, प्रयागराज के साथ काशी विश्वनाथ को जल चढ़ाने के बाद बाइक से ही लौट रहा था।
विज्ञापन

हाईवे पर कांवड़ियों के आरक्षित लेन पर दोनों विपरीत दिशा से तेजी से वाहन चलते हुए एक-दूसरे जा रहे थे। इस बीच फ्लाईओवर के ऊपर दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर बैठे चारों युवक दूर छिटक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। चिकित्सक ने मोनू और अमित की गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मोनू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मोनू दो भाइयों में बड़ा था। उसके तीन बेटे थे। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि हादसे में चारों को गंभीर चोट लगी है। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में है। कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें