फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्रा के अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

Fri, 14 Nov 2025 12:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औराई। बाइक सवार दो युवक बृहस्पतिवार की सुबह पौने नौ बजे स्कूल के पास से कोेतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया।
इसके बाद दोनों भाग निकले। विरोध करने पर किशोरी के सिर पर ईंट से प्रहार किया गया। किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर किशोरी औराई पहुंची।
इसकी जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए और छात्रा का उपचार कराया। किशोरी ने गौरी डीह गांव के आकाश यादव व नितिन का नाम बताया। पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि वह सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में बाइक से आकाश व नितिन आए और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। उसने मारपीट की।
पीछे बैठे नितिन ने उसके सिर पर ईंट से वार किया जिससे उसका सिर फट गया। वह उसे लेकर मीरजापुर गए। यहां से गोपीगंज और जंगीगंज पहुंचे थे। इस बीच रुककर दोनों युवक बात करने लगे। इसी बीच वह वहां से भाग निकली।
किशोरी ने बताया कि वह भागकर जंगीगंज बाजार में एक ऑटो चालक के पास पहुंची और आपबीती बताई। ऑटो चालक ने देखा कि दो युवक उसे पकड़ने आ रहे हैं। यह देख उसने शोर मचा दिया। वहां भीड़ देखकर दोनों आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने उसे औराई तक पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। यहां बेटी के पहुंचते ही उसे सीएचसी ले गए और पुलिस को सूचना दी। एसएचओ रामसरीख गौतम ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें