गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कसिदहां नथईपुर गांव में बुधवार की रात विजय शंकर गौड़ (57) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विजय शंकर बुधवार की रात अपने कमरे सो रहे थे। सुबह वह नहीं उठे तो परिजन परेशान हो गए। कमरे में जाकर देखा तो वह मृत पड़े थे। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रामपुर घाट जा रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि विजयशंकर की हत्या की गई है। इसके बाद पहुंची पुलिस ने गांव के पास से शव को कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक विजय शंकर नशा करते थे। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि विजय शंकर की संदिग्ध हाल में मौत सूचना मिली थी। अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।