फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्र को बेहोश कर अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली के पिपरी में शनिवार की रात सोते समय आईटीआई छात्र के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक को बेहोश कर ले जाते समय ईंट गिर गई।
विज्ञापन

जिससे लोगों की नींद खुल गई और युवक को पड़ोसी की छत पर बेहोशी की हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए।
युवक को एमबीएस में इलाज चल रहा है। एक माह पूर्व युवक को कुछ लोगों ने धमकी दी थी। आरोप है कि पुलिस से शिकायत पर गंभीरता से नहीं लिया गया। कोतवाली के पिपरी गांव निवासी प्रेमचंद मौर्य के पुत्र अंकित मौर्य राजकीय आईटीआई का छात्र है। शनिवार की रात अंकित अपने घर की छत पर सो रहा था।
आरोप है कि रात लगभग 2.45 बजे छत के रास्ते घर में घूसे कुछ लोग युवक को बेहोश कर उसे घर से ले जाने लगे। इस बीच वे अंकित के घर से सटे मकान की छत पर पहुंचे थे कि अचानक एक ईंट टीन पर गिर गया। जिससे लोगों की नींद खुल गई। इसी हड़बड़ाहट में घर में घूसे लोग अंकित को बेहोशी की हालत में पड़ोस की छत पर फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घर में घूसे लोगों ने घर के अन्य लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। बाद में दूसरे लोगों ने दरवाजा खोला।
लोगों ने बेहोश अंकित का एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। अंकित के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को 8 अप्रैल को आईटीआई जाते कट्टा सटा कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच सीओ भदोही को सौंपी गई है। चिकित्सकों से भी बात हुई है, युवक का स्वास्थ्य ठीक है।
हालांकि अब भी उसकी आंखें नहीं खुली और न ही कुछ बोल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें