फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे के खिलाफ कुर्की की सुनवाई नहीं हो सकी पूरी, आठ फरवरी को होगी सुनवाई

Wed, 03 Feb 2021 10:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
भाजपा विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रिश्तेदार से संपत्ति विवाद और बनारस की गायिका के साथ दुष्कर्म में फंसे बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कुर्की के आवेदन पर बुधवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। सीजेएम कोर्ट ने आवेदन के साथ सामान की लिस्ट संलग्न न होने के कारण प्रकरण में सुनवाई के लिए अगली तारीख आठ फरवरी तय कर दी है।

विज्ञापन


लंबे समय से फरार चल रहे विधायक पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तमाम कोशिशें नाकाम हो गईं। इसके बाद कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई। बुधवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में कुर्की के लिए अपील की, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो पाई।

केस के विवेचक गोपीगंज एसओ केके सिंह ने कहा कि कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में आवेदन किया गया था, लेकिन सुनवाई पूरी न हो पाई। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि आठ फरवरी तय की है। सामान की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी के साथ संपत्ति विवाद में विधायक, पत्नी एमएलसी रामलली और उनके पुत्र विष्णु मिश्र को आरोपी बनाया गया है। इसमें विधायक की गिरफ्तारी हो चुकी है। वह आगरा जेल में हैं। रामलली मिश्रा की जमानत हो चुकी है। जबकि विष्णु को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें