फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेले में बच्चों ने लिया झूला, तो युवाओं ने चाट पकौड़े का आनंद

विज्ञापन
मोढ़ बाजार के मेले में पहले दिन लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मोढ़। मोढ़ स्टेशन पर लगा दो दिवसीय ऐतिहासिक मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। करीब 50 वर्षों से हर साल कुआर माह की पूर्णिमा पर लगने वाले इस मेले में दर्जनों गांवों के लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मेले में बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। किशोर-किशोरियों ने चाट-पकौड़े का स्वाद लिया, जबकि महिलाओं ने गृहस्थी के सामान खरीदे। मेले के पहले दिन मोढ़ बाजार में ग्रामीणों की भीड़ रही। हरी पट्टी, कोछियां, बरमोहनी, मकनपुर, मोढ़ पुरानी बाजार, ताल सुपेला, करियाव, चकजुरानी, बनकट और कोल्हुवा समेत आसपास के गांवों से लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदे और मेले का आनंद लिया।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे। मेले के सफल आयोजन में रामकृष्ण यादव, झबल दीक्षित, जीतलाल यादव, प्रेम यादव, राम यादव, नरेश यादव, सुरेंद्र यादव और असगर अली समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें