फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर काम करें कार्यकर्ता: जया पाल

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री जया पाल संग पार्टी पदा​धिकारी। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जोरई स्थित जिला कार्यालय में रविवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी जया पाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पाल बघेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाई। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूमिका और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पाल बघेल, आशीष पाल, रोहित मौर्य, गिरधारी लाल जायसवाल, आनंद जायसवाल, बालकृष्ण मौर्य, रविंद्र शर्मा, अरविंद मौर्य, रामराज प्रजापति, शेषमणि गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें