फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी अनुपस्थित, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कार्यालय में हर एक पटलों पर जाकर सभी के कार्यों का जायजा लिया। सहायक चकबंदी अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय आयुध, जिला प्रोबेशन, सदर नजारत, खनन, खाद्य एवं औषधि, एसएलओ, अभिलेखागार, चकबंदी, जिला निर्वाचन और कोषागार कार्यालय को देखा। खाद्य एवं औषधि अधिकारी को निर्देश दिया कि लगातार खाद्य पदार्थों की चेकिंग करें। फल, मिठाइयां, दूध की रोजाना चेकिंग करते रहे। इनमें मिल रहीं कमियों के प्रति कार्रवाई भी करें। अभिलेखागार कार्यालय में सफाई कम मिलने पर नाराजगी जताई। साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की एक शिकायती पत्रों का निस्तारण करने के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें दो कंप्यूटर ऑपरेटर रोजाना 12 घंटे बैठकर आने वाली शिकायती पत्रों का अधिकारियों से सुझाव लेकर शिकायत कर्ता को संतुष्ट करने का प्रयास करें। इसके बाद डीएम ने जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी से बात कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वह अपने कार्यालय में साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें