फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं आशा संगिनी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पदोन्नति, 18 हजार मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

आशा संगिनी ने ज्ञापन के माध्यम से मानदेय, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं लागू करने की मांग की। उन्होंने न्यूनतम 18,000 से 36,000 रुपये प्रति माह मानदेय सुनिश्चित करने, पदोन्नति का प्रावधान करने और वार्षिक वेतन वृद्धि लागू करने की मांग की, ताकि वरिष्ठ कर्मचारियों को न्यायसंगत राशि मिल सके।
आशा कर्मियों ने समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक भुगतान की भी मांग की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कर्मचारियों के संविलियन, ठेका प्रथा और निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल समाप्त करने की अपील की। इसके अतिरिक्त, आशा कर्मचारियों को ऐप और ईएसआईसी के दायरे में लाने की मांग भी उठाई गई। आशा कर्मियों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों का पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुमन बरनवाल, महामंत्री गीता कटारे, शांति देवी, साधना देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, बबिता, राजकुमारी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें