गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर अभद्रता और हंगामा करने के आरोपी युवक को जीआरपी ने सख्त हिदायत के बाद छोड़ा। पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद ने बताया कि बुधवार की रात प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर एक युवक अभद्र भाषा का प्रयोग कर यात्रियों को परेशान कर रहा था। मौजूद लोगों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो वह बदतमीजी पर उतर आया। इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। मौके पर जीआरपी ने युवक को पकड़ कर चौकी ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार निवासी ग्राम सनकडीह, ज्ञानपुर, भदोही बताया। चौकी प्रभारी आनंद ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और शांति भंग के मामले में उसे केवल हिदायत देकर छोड़ा गया, ऐसा दोबार करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।