फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भदोही में ओवैसी ने कहा- 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, 'अब्बा जान' पर दिया बयान

Sun, 26 Sep 2021 10:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

ओवैसी ने कहा कि कमजोर वर्ग का अब्बा बनने में क्या गुरेज है, गरीबों का अब्बा जान हूं और रहूंगा।
विज्ञापन
औराई के माधोसिंह में असुद्दीन ओवैसी का स्वागत करते एआईएमआईएम पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मिशन-2022 में पार्टी उत्तर प्रदेश के 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ओवैसी राजमार्ग से जा रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में भदोही के माधोसिंह (औराई ) में कुछ समय के लिए रुके। जहां जिलाध्यक्ष नियाज अली और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, समर्थकों की भीड़ की वजह से वो ज्यादा देर तक नहीं रुक पाए, इसलिए जल्दी ही प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। अब तक जनप्रतिनिधियों को जिताने का काम किया है लेकिन अब चुनाव लड़कर मुसलमानों को भी सदन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सीएम योगी और राकेश टिकैत पर जुबानी तंज कसते हुए कहा कि कोई मुझे अब्बा जान बोल रहा है तो कोई मुझे चाचा जान।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3658 की हुई जांच, 43 बच्चे कुपोषित मिले

गरीबों का अब्बा जान हूं- ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि कमजोर वर्ग का अब्बा बनने में क्या गुरेज है, गरीबों का अब्बा जान हूं और रहूंगा। हमारी लड़ाई हिस्सेदारी की है। प्रदेश में रहने वाले मुसलमान एक ताकत हैं। अब सपा, बसपा और भाजपा ने सिर्फ जातिवाद की राजनीति की है, जनता के हक-अधिकार की नहीं। चुनाव के बाद बेरोजगारी, एनकाउंटर के नाम पर समाज के लोग प्रतिदिन मारे जाते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के साथ लड़े, जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर आवास से नेम प्लेट तोड़ा। जान से मारने की धमकी दी। 13 लोगों के नाम तहरीर देने पर पुलिस ने मात्र पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: 300 ग्राम सोना गायब करने वाले दो गिरफ्तार, खंगाले गए 200 सीसीटीवी, सलमान से की टप्पेबाजी, उसकी चोरी के आरोप में पिटाई से हुई थी मौत

गोपीगंज नगर में ओवैसी का काफिला न रुकने से समर्थकों में मायूसी रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे। स्वागत करने वालों में मंडल महासचिव इमरान अली, रुखशाना बेगम, शाकिब खान, नायब खान, नफीस अहमद, हुसैन अली, मैनुद्दीन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

कभी एक नहीं हो सकतीं समुंदर की दो लहरें

एएमआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को बनारस पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर  समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि समुंदर की दो लहरें कभी एक नहीं हो सकती हैं। ओवैसी सुबह 10:39 बजे बाबतपुर पहुंचे और 11 बजे सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें