2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के साथ लड़े, जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर आवास से नेम प्लेट तोड़ा। जान से मारने की धमकी दी। 13 लोगों के नाम तहरीर देने पर पुलिस ने मात्र पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें-
वाराणसी: 300 ग्राम सोना गायब करने वाले दो गिरफ्तार, खंगाले गए 200 सीसीटीवी, सलमान से की टप्पेबाजी, उसकी चोरी के आरोप में पिटाई से हुई थी मौत
गोपीगंज नगर में ओवैसी का काफिला न रुकने से समर्थकों में मायूसी रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे। स्वागत करने वालों में मंडल महासचिव इमरान अली, रुखशाना बेगम, शाकिब खान, नायब खान, नफीस अहमद, हुसैन अली, मैनुद्दीन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रहे।
एएमआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को बनारस पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि समुंदर की दो लहरें कभी एक नहीं हो सकती हैं। ओवैसी सुबह 10:39 बजे बाबतपुर पहुंचे और 11 बजे सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।