फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शादी में पहनने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी महिलाओं की पहली पसंद,

विज्ञापन
भदोही के आनंद नगर गजिया में सौंदर्य प्रसाधन के दुकान पर आर्टिफि​शियल ज्वेलरी देखती युवती। संवाद
विज्ञापन
बैंड बाजे की धुन शुक्रवार से लोगों की कानों में गूंजने लगेंगे। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही लोग तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए हैं। सोना, चांदी की महंगाई के बीच बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

शादी-विवाह में सजने-संवरने के लिए महिलाएं अब सोने-चांदी के महंगे आभूषणों के साथ ही आकर्षक डिजाइन वाले आर्टिफिशियल गहनों को भी खूब पसंद कर रही हैं। कम कीमत में बेहतर डिजाइन और आकर्षक लुक मिलने के कारण आर्टिफिशियल गहने महिलाओं की पहली पसंद है। ज्ञानपुर, नई बाजार, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, औराई आदि सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। भदोही में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाने वाले बबलू राइन ने बताया कि बाजार में विभिन्न डिजाइन और रेंज के आर्टिफिशियल गहने उपलब्ध हैं। ब्राइडल सेट की कीमत 1200 से पांच हजार रुपये तक है, जबकि चोकर सेट 250 से एक हजार रुपये तक मिल रहे हैं। पतले स्टोन सेट की कीमत 100 से 200 रुपये और ईयररिंग सेट की कीमत एक हजार से छह हजार रुपये तक है। सबसे अधिक मांग एक ग्राम गोल्ड सेट की है। आर्टिफिशियल गहने हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन के साथ उसकी पॉलिश भी टिकाऊ होती है। सामान्य एक ग्राम गोल्ड सेट 500 से 700 रुपये तक उपलब्ध है, जबकि बेहतर क्वालिटी और डिजाइन वाले सेट की कीमत दो हजार से 10 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें