फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी पड़ने से पहले बिजली व्यवस्थाएं कर लें दुरुस्त : एके शर्मा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक में बोलते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिले के विकास पर जोर दिया गया। भीषण गर्मी से पड़ने से पहले बिजली व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनहित के कार्यों को समय से, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने पर बल दिया। इससे पहले दो मिनट का मौन रखकर शहीद धीरज गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेठूपुर के शहीद धीरज कुमार गुप्ता का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। बढ़ते गर्मी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप नियमित एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराई जाए। ताकि आम लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाएं। कोई भी मजरा बिना विद्युतीकरण के न रहे। इटहरा में बिजली उपकेंद्र की घोषणा पर उन्होंने जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में विभागीय अधिकारी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करें। ट्रांसफॉर्मर, फीडर और लाइन की नियमित जांच करके आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूर्ण करा लें। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर विकास, ऊर्जा, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पेयजल, सिंचाई और अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं चुनौतियों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का सीधा संबंध जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास से है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक विभाग परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाए। इस मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर, विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें