फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन घंटे का विशेष अभियान, 1200 बूथों पर बीएलओ ने भरवाए फॉर्म

विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के सेमराध बूथ पर मतदाता पंजीकरण का कार्य करते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 1200 से अधिक मतदेय स्थलों पर रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की मतदाता सूची में लोगों का नाम बढ़ाया गया। विशेष अभियान में सुबह 10.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिमन्य मांगलिक समेत अन्य अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा। डीएम सुबह 11 बजे भदोही विधानसभा के मतदेय स्थल कंपोजिट स्कूल हरियावं पहुंचे। यहां बीएलओ से बातचीत की। डीएम ने कहा कि जिन युवाओं का नाम मतदाता सूची में अभी तक नहीं जुड़ा है उनका फॉर्म छह भरकर मतदाता सूची में शामिल किया जाए। डीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने बूथ पर जाकर अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम छह जनवरी, 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं है तो जुड़वाएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम भदोही अरुण गिरी, ज्ञानपुर भान सिंह और औराई श्याम मणि त्रिपाठी ने भी बूथों का जायजा लिया। कंपोजिट विद्यालय घोसियां में ईआरओ डीके द्विवेदी और सुपरवाइजर कृष्ण कुमार शुक्ल ने फॉर्म जमा कराया। इस मौके पर बीएलओ सुप्रिया मौर्य, रन्नो शर्मा, अकिता सिंह, गीता रानी, सुनीता माली, तमरुद्दीन, रीमा यादव, तप्सुम जमाल, नीलम गुप्ता, सपा मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे। डीघ ब्लॉक के सेमराध में बूथ संख्या 275 पर बीएलओ सुजीत सिंह मतदाता पंजीकरण का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें