फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाद निस्तारण में शाबासी, धारा 24 पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्याे और न्यायालयों के कार्य की प्रगति जानी। डीएम ने वाद निस्तारण में ज्ञानपुर और औराई एसडीएम की सराहना की जबकि धारा 24 की प्रगति ठीक न होने पर दोनों तहसीलों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस की समीक्षा में असंतुष्ट फीडबैक शिकायतकर्ता से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निस्तारित कराते हुऐ रैंक सुधार पर जोर दिया। हैसियत नामा में लंबित आवेदनों को प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए निस्तारण का निर्देश दिया।
सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित मामलों को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने भूमि आवंटन पट्टा, मत्स्य पट्टा, कुम्हारी पट्टा आवंटन, भूलेख, ई-परवाना आदि पर बल दिया। डीएम ने पेट्रोल पंप, राइस मिल, शराब की दुकानों, गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण करते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने सभी उप जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी को पुलिस के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के आरके वसूली के साथ-साथ, विद्युत व राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के 10 बड़े बकायेदारों पर सख्ती को कहा। डीएम ने एंटी भू माफिया राजस्व की समीक्षा करते राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि आदि का आवंटन पर चर्चा किया। इस मौके पर एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, अरूण गिरी, बरखा सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, सुनील कुमार, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें