ज्ञानपुर। कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय स्थायी लोक अदालत भदोही में सदस्य के एक रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं जैसे हवाई, सड़क अथवा जलमार्ग से यात्री एवं माल परिवहन, डाक, तार एवं दूरभाष सेवाएं, विद्युत, प्रकाश एवं जलापूर्ति, सार्वजनिक स्वच्छता एवं संरक्षण व्यवस्था, अस्पताल एवं औषधालय सेवाएं अथवा बीमा सेवाओं के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव हो, वे उक्त पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क करें।