फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कार में फंसकर ढाई किलोमीटर तक घिसट गई स्कूटी

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पाली पुलिस चौकी में खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और कार। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
अभोली। ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर दुलहीपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार विकास मौर्य (40) निवासी घाटमपुर, गोपीगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में फंसकर स्कूटी करीब ढाई किलोमीटर तक घिसट गई। पुलिस ने कार को कब्जे में और कार सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपीगंज के घाटमपुर निवासी विकास मौर्य अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से किसी काम से सुरियावां की तरफ जा रहे थे। इस बीच दुलहीपुर के पास उसकी स्कूटी में एक कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विकास दूर छिटककर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई।
इसके बाद कार चालक स्कूटी को करीब ढाई किलोमीटर तक घसीट ले गया। पाली चौकी के पास पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। कार में चार युवक सवार थे। घायल विकास को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर एके राय ने बताया कि मामले में कार को कब्जे में और कार सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें