सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन में मौजूद उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल व
मिर्जापुर। आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों के बेटे और बेटियों के उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन मिर्जापुर हाथ पीला कराएगा। यह बातें महासम्मेलन जिलाध्यक्ष ने शनिवार को अग्रसेन भवन में आयोजित प्रस्तावित सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन में कहीं।
उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से 10 जोड़ों के विवाह के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। बताया कि परिषद की तरफ से सभी आवेदकों के आवश्यक दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच के उपरांत जिन जोड़ों के दस्तावेज वैध पाए गए, उन्हें आगामी तिथि में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिए चयनित किया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि परिषद पिछले कई वर्षों से समाज हित में विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती चली आ रही है। उन्होंने बताया कि आगामी तिथि में आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में चयनित जोड़ों का पूरे विधि विधान पूर्व सामाजिक परंपराओं के अनुसार विवाह कराया जाएगा। बताया कि विवाह के पश्चात परिषद की तरफ से नव दंपतियों को विवाह के वस्त्र, आवश्यक घर व गृहस्थी के सामान उपलब्ध कराएं जाएंगे। इस दौरान महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज खत्री, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, सूरज सेठ, दीपक जयसवाल, महिला मंत्री इंदु गुप्ता, अंशु अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, वंदिता अग्रवाल, अमृता जायसवाल आदि उपस्थित रहे।