फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा सुनने से जीवन चक्र से मिलती है मुक्ति : माता कृष्णा

विज्ञापन
नई बाजार की कथा में श्रीकृष्ण बने बच्चे को गोद में उठाई माता कृष्णा। संवाद
विज्ञापन
नगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक कथा का शनिवार को समापन हो गया। कथा वाचक माता कृष्णा ने बताया कि भागवत कथा वह अमृत है। जिसके रसपान से मनुष्य जीवन और मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। कहा कि मानव जीवन अत्यंत अमूल्य है। जब मनुष्य के शरीर के प्रत्येक अंग इतना कीमती है, तो सोचिए इस शरीर को संचालित करने वाली आत्मा और उसमें विराजमान ईश्वर कितने कीमती होंगे। कहा कि मनुष्य व्यर्थ ही बाहर-बाहर भटकता रहता है, जबकि ईश्वर उसके अपने भीतर ही निवास करते हैं। इस मौके पर विनय उमरवैश्य, लालता सोनकर, सुरेंद्रनाथ यादव, विनीत बरनवाल, राजीव गुप्ता, नारायण मोदनवाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें