फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 16 सितंबर तक योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी परीक्षा एक नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि डाक या अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी www. entdata.co.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विद्यार्थी सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के दौरान तहसीलदार या सक्षम अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना होगा। प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना चाहिए। आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी में माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें