उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं और यह राम युग है, इसलिए योजनाओं और नीतियों में राम का नाम होना स्वाभाविक है। मुख्य अतिथि एवं शांता अक्का ने हिंदू समाज को एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। महाकाल भैरव अखाड़ा ठाणे महाराष्ट्र के स्वामी कैलाशपुरी जी महाराज, अड़गड़ानंद आश्रम सक्तेसगढ़ के संत आशीष जी महाराज समेत कई संत-महात्मा पहुंचे। संतों ने राष्ट्रहित को सर्वापरि बताया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे से पूरा पंडाल गुंजायमान होता रहा।
कई स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत, शिव तांडव समेत अन्य नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजक द्वादश ज्योतिर्लिंग की पीठाधीश्वर राज लक्ष्मी मंदा ने सभी का स्वागत किया। संचालन बीएल पाल ने किया। मौके पर आरएसएस के रमेश, कमलेश, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा विकास, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, मनीष पांडेय, गोवर्धन राय, अखिलेश तिवारी, दीपक सिंह, आशुतोष पांडेय आदि रहे।