पूछताछ में राजबहादुर ने बताया कि उनके साथ जो पुलिसकर्मी आए थे, उनमें गोपीगंज कोतवाली के उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद सक्सेना और होमगार्ड सत्य प्रकाश यादव थे। मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने तत्काल दोनों को निलंबित कर दिया। वहीं दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
झांसे में लेने के लिए दिए असली सिक्के, 80 हजार रुपये किलो में तय हुआ सौदा
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि राजेन्द्र व मुरली ने आशीष को झांसे में लेने के लिए चांदी के असली 12 सिक्के दिए। सेवापुरी बाइपास पर दोनों ने व्यापारी को बुलाया और चांदी के 12 सिक्के दिए। कहा कि अच्छी तरह से जांच कर ही आगे बात करें। व्यापारी ने जांच की तो वे असली थे। इसके बाद 80 हजार रुपये प्रति किलो की दर से सात किलो चांदी का सौदा तय हुआ।
क्या बोले अधिकारी
पीड़ित की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज करने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में ही दोनों पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए। दोनों को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। -अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक