फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बूथ दिवस पर पहले दिन डेढ़ लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक

विज्ञापन
भानीपुर सीएचसी पर पोलियो का ड्रॉप बच्चे को पिलाते अधीक्षक। स्रोत स्वास्थ्य ​विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने रविवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्राॅप पिलाई। कहा एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। हर बच्चे को पोलिया रोधी ड्राॅप पिलया जाए। पहले दिन 643 बूथों पर 2.84 लाख के सापेक्ष डेढ़ लाख बच्चों को पोलियाे ड्रॉप पिलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से तीन जुलाई तक घर-घर जा कर बच्चों को ड्रॉप पिलाया जाएगा और इसकी नियमित मॉनीटरिंग होगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद का कोई भी जीरो से पांच साल तक का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। हर बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाए। उन्होंने सभी अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। अभियान का उद्देश्य एक भी बच्चे को छूटने न पाए। इसी तरह भानीपुर सीएचसी पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद ने बच्चों को पोलियो रोधी ड्राॅप पिलाई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 45 बूथ बनाए गए। जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। अभियान की निगरानी के लिए 14 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो बूथ का निरीक्षण किए। मौके पर डॉ. ओपी शुक्ला, डॉ. आरपी यादव, सीएएमस डॉ. अजय तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें