फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनपद में आओगे तो जान से मार देंगे': भदोही सांसद रमेश बिंद को फिर मिली जान से मारने की धमकी, क्या है मामला?

Sun, 13 Aug 2023 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही के लोकसभा सदस्य डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने 12 अगस्त को गोपीगंज थाने में तहरीर दिया। जिसमें कहा कि 11 अगस्त को शाम सात बजकर 49 मिनट पर उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर 11 मैसेज आए। जिसमें भद्दी-भद्दी गाली, अभद्र भाषा का प्रयोग एवं जान से मारने की धमकी दी गई। मैसेज में लिखा है कि आप सरकार में हो मै भी सरकारी हूं।
विज्ञापन
धमकी कॉल। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के सांसद रमेश चंद्र बिंद को मोबाइल पर एक और जान से मारने की धमकी मिली है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। 10 दिनों के अंदर सांसद को यह दूसरी धमकी मिली है। दिल्ली में दर्ज मुकदमें में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Crime: बेटे ने मां को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतारा, पिता ने किसी तरह भाग कर बचायी जान, क्या है मामला?
विज्ञापन


भदोही के लोकसभा सदस्य डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने 12 अगस्त को गोपीगंज थाने में तहरीर दिया। जिसमें कहा कि 11 अगस्त को शाम सात बजकर 49 मिनट पर उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर 11 मैसेज आए। जिसमें भद्दी-भद्दी गाली, अभद्र भाषा का प्रयोग एवं जान से मारने की धमकी दी गई। मैसेज में लिखा है कि 'आप सरकार में हो मै भी सरकारी हूं। भदोही जनपद में आओगे तो जान से मार देंगे। 10 दिनों के अंदर सांसद को यह दूसरी धमकी मिली है। जिससे सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर से उसका पता लगाने में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि सांसद को फोन से धमकी मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में ही सांसद को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसमें दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भदोही निवासी मिथिलेश को दिल्ली के ही एक कंपनी से गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें