फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Crime: युवक की धारदार हथियार से हत्या, फैली सनसनी, धान के खेत में मिला शव

Sun, 13 Aug 2023 12:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

गोहिलांव जियापुर निवासी अनुराग पटेल 35 पुत्र शिवसागर पटेल शनिवार की रात में करीब आठ बजे मोाबाइल पर फोन आने पर कहीं चला गया। देर रात तक घर न आने पर परिवार वाले परेशान हो गए।
विज्ञापन
चौरी के जियापुर गोहिलाव में रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरी थानाक्षेत्र के गोहिलांव गांव में शनिवार की रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव धान के खेत में मिला। शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। घटना से परिवार वालों का रो-रोकरर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंVaranasi News: गाजीपुर के करंडा ब्लाक प्रमुख की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
विज्ञापन

गोहिलांव जियापुर निवासी अनुराग पटेल 35 पुत्र शिवसागर पटेल शनिवार की रात में करीब आठ बजे मोाबाइल पर फोन आने पर कहीं चला गया। देर रात तक घर न आने पर परिवार वाले परेशान हो गए। खोजबीन करने पर घर से कुछ दूर स्थित धान के खेत में रात करीब 12 बजे अनुराग का शव मिला। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से कई स्थानों पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें