फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डायलिसिस यूनिट में एक और मशीन लगी, वेटिंग के मरीजों को राहत

विज्ञापन
डायलिसिस यूनिट पर लगी नई मशीन। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में एक महीने से सात मरीजों की वेटिंग चल रही है। सात मरीजों में चार जनपद, दो प्रयागराज और एक जौनपुर का मरीज है। वेटिंग में लगे मरीजों के लिए राहत की खबर है कि यूनिट में अब एक नई डायलिसिस मशीन आ गई है। जिससे मशीनों की संख्या 13 से बढ़कर 14 हो गई है। इस समय 115 मरीजों की डायलिसिस चल रही है। अब वेटिंग वाले मरीजों को भी बुलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले के 100 बेड अस्पताल में लगातार संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। मंगलवार को यहां एक नई डायलिसिस मशीन लगाई गई। मजल्द ही नई मशीन से मरीज का डायलिसिस शुरू होगी। सीएमएस डॉ. सुनील पासवान ने बताया कि खानपान में अनियमितता बरतने और बिना डॉक्टर के परामर्श दर्द निवारण दवा खाने से किडनी खराब होने की समस्या होती है।
बताया कि वर्तमान में 115 मरीजों का डायलिसिस चल रही है। इसमें से 80 मरीज जिले के हैं, बाकी जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर के हैं। बीते एक महीने में यूनिट में सात मरीजों की वेटिंग चल रही है। जिनकी डायलिसिस प्रयागराज व वाराणसी में चल रही है। सीट खाली न होने से उनका यहां पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। यूनिट में एक मरीज की डायलिसिस करने में तीन से साढ़े तीन घंटे लगते हैं। इसके बाद मशीन की साफ सफाई करने में 30 मिनट का वक्त लगता है। एक दिन में करीब 52 लोगों की डायलिसिस होती है। डॉक्टरों की सलाह पर सप्ताह में एक से तीन बार डायलिसिस होता है।
विज्ञापन

2022 में शुरू हुई थी डायलिसिस
100 बेड में 2022 में 10 बेड़ से डायलिसिस यूनिट का संचालन शुरू हुआ है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 2024 में तीन बेड बढ़ाए गए। इसमें से एक बेड़ हेपेटाइटिडस मरीजों के लिए आरक्षित रहता है। लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 2026 में एक बेड बढ़ाया गया। अब यहां कुल 14 बेड हो गए।

डायलिसि यूनिट पर एक बेड़ की संख्या बढ़ाई गई है। अब यहां कुल 14 बेड हो गए है। अब मरीजों की वेटिंग नहीं होगी। चिकित्सक की सलाह पर डायलिसिस किए जाते हैं। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें