चौरी। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव के पास मंगलवार को दोपहर में रेलवे ट्रैक पर निजी अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी का शव मिला। उसकी शिनाख्त जंग बहादुर पटेल (22) निवासी अमवां के रूप में हुई। घर से अस्पताल जाने के लिए निकला, लेकिन परिवार वालों को मौत की सूचना मिली। घटनास्थल से कुछ दूर पर उसकी बाइक मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दिया। अमवां निवासी ओम प्रकाश पटेल के दो बेटे और एक बेटी में जंग बहादुर दूसरे नंबर का था। वह भदोही के एक निजी अस्पताल में काम करता था। पिता के अनुसार बुधवार को वह प्रतिदिन की तरह बाइक से निकला। कुछ देर बाद मौत की खबर आई।
रेलवे ट्रैक पर युवक के शव होने की सूचना पर चौकी इंचार्ज नथुनी सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त किया। मृतक कैसे वहां पहुंचा और किन परिस्थितियों में ट्रेन से कटा इन सवालों का अभी तक जवाब नहीं मिल सका। घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ हो जाएगा।