फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज होने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भदोही तहसील में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा कांवड़ियों को हो रही असुविधा के लिए निकाली गई पदयात्रा पर सरकार द्वारा किए गए दमनात्मक कार्रवाई को लेकर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम अरुण गिरी को सौंपा।
मांग किया गया कि उनके खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार सिर्फ दिखावटी विकास और लुभावने नारों में उलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी में जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए त्रस्त है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे और सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। कोऑर्डिनेटर दयाशंकर ने कहा कि सावन मास में काशी में श्रद्धालुओं की उपेक्षा और समस्याओं को उठाने वाले नेताओं पर मुकदमा दर्ज करवाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। इस दौरान दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, मुशीर इकबाल, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, सुबुकतगीन अंसारी, शमशीर अहमद, काशीनाथ गौतम, प्रेम बिहारी उपाध्याय, संजीव दूबे, हसनैन अंसारी, नाजिम अली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें