विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अघोषित विद्युत कटौती बंद न की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान दूकानदारों, नागरिकों ने आरोप लगाया कि इतनी भीषण गर्मी में उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में धुआंधार बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। कटौती के चलते लोगों को उमस से न घर में राहत है और न ही बाहर में।
बिजली कटौती के चलते गर्मी और उमस में लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन, इसकी परवाह किसी को नहीं है। हाल यह है कि बिजली न आने से पेयजल समेत अन्य समस्या भी बढ़ गई है।
इससे नागरिकों में विभाग, प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि तत्काल बिजली अघोषित कटौती बंद न की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में अतुल श्रीवास्तव, मिथिलेश राय, सोनू पांडेय, पारस गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, गुड्डू गुप्ता, अवनीश मिश्र, अंशुमान मिश्र, राजेश दुबे, सुरेश बिंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।