फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न होने से नाराज मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
काम न मिलने पर पूरे झम्मन गांव में प्रदर्शन करते प्रवासी मजदूर। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर विकास खंड के पूरेझम्मन गांव में मंगलवार को भुगतान न होने से नाराज मजदूरों ने प्रदर्शन कर मनरेगा अधिकारियों-कर्मचारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। नाराजगी जताई कि एक ओर शासन-प्रशासन वैश्वि क महामारी कोरोना संक्रमण में प्रवसी मजदूरों को रोजगार, पेट भरने के लिए राशन उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार अपनी ज िम्मेदारी भूल कर शोषण कर रहे हैं। मजदूरों को न राशन की व्यवस्था हो सकी है न मनरेगा के तहत हुए कार्यों का भुगतान किया जा रहा है। मजदूरों के हित में कागजी कोरम पूरा कर काम भी करा लिया भुगतान के लिए अब बार-बार दौड़ाया जा रहा है, जिससे मजदूर भुखमरी का संकट झेलने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा से जुड़े उच्चाधिकारी काम कराने से पहले मजदूरों का खाता नहीं खुलवा सके। जब काम के बदले मजदूरी मांगी जा रही है तो खाता न खुलने की बात कहकर लौटा दिया जाना भारी पड़ जाएगा। आरोप लगाया कि लाकडाउन के दौरान दिल्ली, मुंबई, गोवा, कानपुर, गोरखपुर, सूरत, कोल्हापुर आदि प्रदेशों से आए लोगों ने विवशतावश रोजी-रोटी के लिए काम तो करा लिया लेकिन विभागीय मनमानी हो रही है। राजस्व विभाग भी मजदूरों को चिह्नित कराने में विफल रहा, जिससे राशन तक की किल्लत झेलनी पड़ रही है। रोजगार सेवक महेश कुमार मौर्य ने बताया कि सरवर लिंक फेल होने के कारण मजदूरों का पैसा नहीं मिल पा रहा है। मनरेगा के तहत जितने भी मजदूर काम किए हैं उनके कागजात अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया है। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराने की बात कही है। प्रदर्शन करने वालों में शिवप्रकाश यादव, अमरचंद यादव, अजयनाथ यादव, विकास कुमार मिश्रा, प्रेमनाथ मौर्या, सुभाष मौर्य, विनय कुमार मौर्य, रामचंद्र यादव ,अर्जुन यादव, सिद्धनाथ यादव, शिवकुमार यादव, मिथिलेश कुमार यादव, संदीप मौर्य, रोहित विश्वकर्म ा, कुलदीप मौर्य, बबलू मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें